देवबंद: देवबंद में बारिश के बीच मानकी में गणेश-नंदी की मूर्ति स्थापना, मनकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
देवबंद में मानकी स्थित मनकेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार दोपहर दो बजे श्री गणेश और नंदी महाराज की मूर्ति स्थापना का धार्मिक कार्यक्रम हुआ। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम में परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य शारदापीठाधीश्वर स्वामी राज राजेश्वरम जी महाराज का पावन सान्निध्य रहा।