भानपुरा: राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नंबर 2: भूटानी स्टूडियो की छत का मलबा गिरा, जनहानि नहीं
राजीव गांधी शांपिंग कांपलेक्स नंबर 2 मैं स्थित भूटानी स्टूडियो की गैलरी की छत मैं से भारी मलवा सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे भरभरा कर गिर गया। मलवा गिरने से नीचे रखी भारी भरकम टेबल टूट गई। भूटानी स्टूडियो के संचालक करण भूटानी ने बताया कि वे एवं उनका स्टाफ भाग्यशाली था कि उस समय गिरे 25 से 30 किलो वजन के मलवे के नीचे कोई बैठा नहीं था वरना उसका बचना मुश्किल था।