पचरुखी: मखनुपुर के उप मुखिया ने मुखिया पर लगाया मनमानी का आरोप, बीडीओ को दिया आवेदन
मखनुपुर पंचायत के उप मुखिया अनूप कुमार ने पचरुखी बीडीओ को आवेदन देकर मुखिया उपेंद्र कुमार सिंह पर मनमानी का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि मुखिया उपेंद्र कुमार सिंह बिना किसी अधिकारिक सूचना के हरेक वार्ड में वार्ड सभा लगाकर आवास योजना के नाम पर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।