पचरुखी: नथनपुरा गांव में कुएं में लटका मिला किशोर का शव, इलाके में सनसनी
जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव स्थित कुएं में, बुधवार को एक किशोर का शव लटका हुआ मिला। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर हॉस्पिटल भेज दिया। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का प्रतीत हो रहा है।