पचरुखी: मारपीट के मामले में आलापुर गांव से आरोपित गिरफ्तार
पचरुखी पुलिस ने मंगलवार की देर रात मारपीट के मामले में महीनों से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त धीरज कुमार सिंह बताया जा रहा है। जो पचरुखी थाना कांड संख्या 261/24 का अभियुक्त है। पुलिस ने बंदी को बुधवार को सिवान कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।