पचरुखी: सोनापीपर और पेंगवारा गांव से शराब के साथ दो गिरफ्तार
पचरुखी पुलिस ने मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर 23 लीटर से ज्यादा शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बंदियों को पुलिस ने बुधवार को सिवान कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि सोनापीपर गांव से चंद्रिका महतो और पेंगवारा से तूफानी राम को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।