पचोर: पचोर हाईवे पर सर्विस रोड बना तालाब, 3 फीट पानी भरने से वाहन डूबे, लोग परेशान
पचोर हाईवे पर बारिश से जल भराव की स्थिति बन गई सर्विस रोड पर 3 फीट पानी भर गया। गुरुवार को करीब 4:00 हुई बारिश से पानी में डूबने से दोपहिया और चार पहिया वाहन बंद हो गए लोग धक्का लगाते हुए देखे गए ।हाईवे निर्माण कंपनी की लापरवाही का परिणाम अब राहगीर और क्षेत्रीय रहिवासी लोग उठा रहे हैं।