पचोर: कमलसरा गांव में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 3 घायल, एक शाजापुर रेफर
कमलसरा गांव में खेत पर जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हो गया मारपीट में एक ही परिवार से तीन लोग घायल हो गए।जिन्हें बुधवार को 3:00 बजे सारंगपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक को गंभीर हालत में शाजापुर रेफर किया है ।सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और घटना की जांच कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।