शाजापुर: शाजापुर के गायत्री नगर में महिलाओं पर छाई होली की मस्ती, जमकर लगाए रंग गुलाल और खूब किया नृत्य
शाजापुर के गायत्री नगर में महिलाओं पर होली की मस्ती जमकर छाई। महिलाओं ने एक दूसरे को जमकर रंग गुलाल लगाया और होली के गीतों पर खूब नृत्य किया। ढोल और डीजे की धुन पर यहां महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और होली के रंग में रंगी हुई दिखाई दी। होली त्यौहार को लेकर गायत्री नगर की महिलाओं द्वारा कई दिनों से तैयारी कर योजना बनाई गई थी।