शाजापुर: तावरण की शुद्धता के लिए जलाते हैं नीम की होली सोमवारिया बाजार में 200 वर्षों से किया जा रहा परंपरा का निर्वहन,
शहर के सोमवारिया बाजार में भी नीम की होली जलाने की परंपरा बरसों से निभाई जा रही है। यहां व्यापार करने वाले सुरेंद्रकुमार सोनी, नंदकिशोर भावसार, विजय सोनी, प्रेमनारायण भावसार आदि ने बताया कि यह परंपरा कब से शुरू हुई यह तो नहीं पता, लेकिन जब से होश संभाला है तभी से यहां नीम की होली जलते देखा है।नीम के पेड़ की होली जलाने से इसके धुंए से मच्छरों से राहत मिलती है।