सिरसागंज: गांव जायमई हत्याकांड के 6 हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हेतु 3 टीमें की गई गठित, तलाश में लगातार दविशें दे रही पुलिस टीमें
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव जायमई में विगत दिनों हुए विवाद में वृद्धि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं अन्य 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जो आरोपियों की तलाश में लगातार दविशें दे रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।