सिरसागंज: सिरसागंज के दक्षिणी मोहनगंज में घर से बाजार को निकली महिला हुई लापता, थाने में दी गई गुमशुदगी की रिपोर्ट
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के मौहल्ला दक्षिणी मोहनगंज के रहने वाले शख्स शिवम ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय पत्नी गुरुवार को घर से बाजार जाने की कहकर निकली थी। उसके बाद वह देर शाम तक घर वापस लौट कर नहीं आई। तभी परिजनों को चिन्ता होने लगी और आसपास क्षेत्र में काफी खोजवीन के बावजूद भी अभी तक उनकी पत्नी का कोई अता पता नहीं चल सका है।