सिरसागंज: थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव पुनछा में गाली गलौज का विरोध किए जाने पर एक शख्स को मारपीट कर किया घायल
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव पुनछा में गुरूवार को गांव के निवासी एक शख्स को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल कमलेश कुमार ने बताया कि ग गांव के ही इंद्रबीर, जय श्री आकर उसके पुत्र से गाली गलौज कर रहे थे जब उसने इसका विरोध किया तो इसी को लेकर इन लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और सिर फोड़ कर घायल कर दिया।