जमुई: 72 घंटे में बैंक से चोरी के 50 हजार बरामद, सिकंदरा पुलिस ने लौटाई पीड़ित की मेहनत की कमाई
Jamui, Jamui | Jun 10, 2026 सिकंदरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक से चोरी हुए 50 हजार रुपये महज 72 घंटे के भीतर बरामद कर पीड़ित को बुधवार 3 बजे वापस सौंप दिए। खुटखट गांव निवासी दीनदयाल महतो के थैले से शनिवार को बैंक ऑफ इंडिया की सिकंदरा शाखा में खाता अपडेट कराने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने नकदी उड़ा ली थी।