केतार: केतार में जल सहिया के चयन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया
Ketar, Garhwa | Mar 13, 2026 केतार प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को पंचायत सचिवालय के सभागार में मुखिया प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में केतार राजस्व ग्राम में जल सहिया चयन के लिए ग्राम सभा की बैठक की गई। बैठक में जलसहिया के चयन को लेकर आठ महिला आवेदकों ने आवेदन जमा किया। पंचायत सचिव आयुषी चौबे ने बताया कि राजस्व ग्राम केतार के लिए कुल आठ महिलाओं ने आवेदन किया