पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 12 फरवरी की रात करीबन 9:00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की फतेहाबाद में एक व्यक्ति हाथ भट्टी की कच्ची शराब बेच रहा है तो मौके पर जाकर देखा सूचना सही निकली और आरोपी रामदास अहिरवार उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 20 फतेहाबाद को चार लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब पकड़ कर अवतारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।