वार्ड पार्षद उमंग बांगा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर, 61 लोगों ने किया रक्तदान
शिमला, 3 जून। मिडिल बाजार स्थित जैन हॉल में वार्ड पार्षद उमंग बांगा एवं स्थानीय वार्डवासियों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 61 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
रक्तदान शिविर में युवाओं, महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं में सेवा भावना और उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।
।