कायमगंज: नवाबगंज में अब 21.30 घंटे बिजली मिलेगी, अधिशासी अभियंता ने दी जानकारी, नया शेड्यूल लागू
नवाबगंज नगर पंचायत में अब लोगों को ज्यादा बिजली मिलेगी। विद्युत विभाग ने बुधवार से प्रतिदिन 21 घंटे 30 मिनट बिजली सप्लाई देने का दावा किया है।अधिशासी अभियंता शिव शंकर ने यह जानकारी दी।पिछले कई दिनों से नगर में बिजली कटौती से लोग परेशान थे। दिन और रात में बार-बार बिजली जाने से लोगों को दिक्कत हो रही थी। गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटने से लोग परेशान थे।