🌾 आधुनिक कृषि यंत्रों से खेती होगी आसान, कम लागत में बढ़ेगी किसानों की आय!
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर हाजीपुर स्थित जिला उद्यान कार्यालय-सह-प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला आयोजित किया गया।
मेले की प्रमुख उपलब्धियां एवं आकर्षण:
🔹 कृषि यंत्रों की खरीद पर 40% से 80% तक अनुदान का प्रावधान।
🔹 जिले में 2,142 यंत्रों का भौतिक लक्ष्य, जबकि अब तक 4,452 आवेदन प्राप्त।
🔹 1,136 किसानों को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से परमिट जारी।
🔹 प्रथम दिन 38 कृषि यंत्रों की खरीद पर ₹10.75 लाख का अनुदान प्रदान किया गया। इन यंत्रों का कुल मूल्य ₹25.42 लाख से अधिक है।
🔹 कृषि यंत्रों, आधुनिक तकनीकों, तकनीकी मत्स्य पालन एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।
मेले में नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं तकनीकी सत्र के माध्यम से किसानों को जागरूक किया गया।
📅 26 नवंबर को भी जारी रहेगा कृषि यांत्रिकीकरण मेला।
जिला प्रशासन, वैशाली किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने एवं सरकारी अनुदान योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की अपील करता है।
आधुनिक खेती – समृद्ध किसान – खुशहाल वैशाली!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Agriculture, Government of Bihar
#samratchoudhary #CMSamrat
#Agriculture #कृषियंत्रीकरण #किसानकल्याण #ModernFarming
32 views | Vaishali, Bihar | Nov 25, 2026