जहानाबाद पुलिस केंद्र में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परेड का आयोजन किया गया। परेड का उद्देश्य पुलिस जवानों और पदाधिकारियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्साह को मजबूत करना था। इस दौरान टुकड़ियों के टर्नआउट और अनुशासन का निरीक्षण किया गया।