पाली: पाली में जल संस्थान के पंप हाउस के पास जिम्मेदारों की लापरवाही से प्रतिदिन बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
Pali, Lalitpur | Apr 19, 2026 कस्बा पाली स्थित जल संस्थान के पंप हाउस के पास संबंधित विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बीते कई दिनों से हजार लीटर पानी लीकेज होने की वजह से बर्बाद हो रहा है जिसके चलते कस्बे वासियों को कई जगहों पर पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल लोगों द्वारा लाइन में सुधार हेतु इसकी सूचना संबंधित उच्चाधिकारियों को दी गई है।