डुमरांव: पुराना भोजपुर में धूमधाम से मनाया गया मां काली का वार्षिक पूजनोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
Dumraon, Buxar | Aug 21, 2026 पुराना भोजपुर में शुक्रवार को मां काली का वार्षिक पूजनोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। दोपहर करीब 12 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।