पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले के के0 हाट थाना की पुलिस ने एक टोटो के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पूर्णिया जिले के के0 हाट थाना की पुलिस के द्वारा बीते दिन वाहन चेकिंग के क्रम में चोरी के एक टोटो के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.वहीँ गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कृष्णा कुमार, सा0 गामी टोला, थाना सदर, जिला कटिहार निवासी के रूप में हुई है.वहीँ गिरफ्तार अभियुक्त को स्वास्थ्य जाँच के बाद मंगलवार को शाम के लगभग साढ़े 5 बजे न्यायिक हिरासत में भेजा गया