पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर के मरंगा के गंगेली गांव में जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, वीडियो हुआ वायरल
पूर्णिया शहर के मरंगा के गंगेली गांव में जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए।आपसी भिड़ंत में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से 5 लोगों को चोटें आई।मारपीट का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन दिया है।मरंगा थानाध्यक्ष ने मंगलवार को दोपहर लगभग 3 बजे कहा कि मामले की जाँच जारी है