बड़गांव: जिले में आपातकालीन सेवाएं घोषित, 6 माह तक हड़ताल पर रहेगा प्रतिबंध
उदयपुर, 21 मार्च – राजस्थान सरकार ने 108 एंबुलेंस, जननी एक्सप्रेस, ममता एक्सप्रेस और 104 चिकित्सा परामर्श सेवाओं को अत्यावश्यक घोषित कर दिया है। 19 मार्च 2025 से अगले छह माह तक इन सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध रहेगा। सरकार ने यह कदम जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया है।