हरिद्वार: हर की पौड़ी के सुभाष घाट पर गंगा में स्नान कर रहे परिवार के कपड़े चोरी कर भाग रहे चोर को परिवार ने पकड़ कर पीटा
गुरुवार दोपहर हरकीपौड़ी के सुभाष घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे एक परिवार के कपड़े चोरी कर भाग रहे चोर को परिवार ने दौड़ाकर पकड़ लिया। परिवार की महिला ने बहादुरी दिखाकर चोर को पकड़ लिया, जिसके बाद लोगों की भीड़ ने आरोपी चोर की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। UP के उन्नाव से परिवार गंगा स्नान को आया था।