बिहार के भागलपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहले वायरल वीडियो देखिए… किस तरह एक व्यक्ति गांव के लोगों के साथ गाली-गलौज करता और अपनी वर्दी का धौंस दिखाता नजर आ रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में तैनात चौकीदार सदानंद पासवान के रूप में बताई जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि चौकीदार सदानंद पासवान कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर आए दिन ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और अपनी वर्दी का रौब दिखाकर लोगों को परेशान करते हैं।
अब सवाल यह है कि जिस व्यक्ति पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की जिम्मेदारी है, अगर उसी पर कानून और अनुशासन की धज्जियां उड़ाने के आरोप लगें, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करेगी?
वायरल वीडियो सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कटहरा गांव का बताया जा रहा है।
अब देखना होगा कि भागलपुर पुलिस प्रश�
Patna Rural, Patna | Nov 23, 2026