खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने गांजा और शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया
खुसरूपुर पुलिस ने गांजा और शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले केलवरिया गांव में छापामारी कर सवा किलो गांजा के साथ वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर निवासी अनूप कुमार को गिरफ्तार किया है। वही बांसटाल चौराहा के समीप छापेमारी कर 200 लीटर देसी शराब के साथ कारू मांझी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।