गुरु-शिष्य दोनों सरपंच बनकर पहुंचे पूर्व मंत्री से मुलाकात करने...
बाड़मेर। पूर्व मंत्री अशरफ अली के कार्यालय में गुरुवार को अनूठा नजारा देखने को मिला जब गुरु और शिष्य दोनो सरपँच बनने के बाद उनसे मुलाकात करने पहुँचे। बाड़मेर जिला सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष आसुराम गुरलिया और मिसरे का तला सरपंच जोराराम गुरुवार को पूर्व मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। बीते दिनों सम्पन्न हुए गाँवो की सरकार के चुनावों में आसु राम और जोराराम सरपँच बने है। जोराराम जब प्रिंसिपल थे तब आसुराम उनसे शिक्षा ग्रहण करते थे। दोनो में गुरु-शिष्य का नाता है। दोनों के सरपंच बनने पर पूर्व मंत्री अशरफ अली से शिष्टाचार के तौर पर मिलने पहुँचे तो अली ने उनका साफा व माला पहनाकर मान-सम्मान किया। इस दौरान दोनों ने गले मिलकर खुशी का इजहार किया।इस खास अवसर पर नेगरड़ा सरपंच अलाना खान के पुत्र शाह मोहम्मद, बिसासर सरपंच फारुक खान, पूर्व सरपंच साकर खान, सुथारों के तला सरपंच प्रतिनिधि अकबर खान, भोजारिया सरपंच माझी खान, बिदासर के उप सरपंच सलीम खान, एहसान का तला के वार्ड पंच तमाची खान ने भी उनका स्वागत किया।पूर्व मंत्री अशरफ अली ने कहा कि जब अपना आदमी कामियाब होता है तो दिल में बहुत खुशी होती है। आसु राम के साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी संगठन में साथ कार्य किया है। आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने गुरु-शिष्य दोनों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Barmer, Barmer | Nov 12, 2026