फारबिसगंज: आंगनबाड़ी की सेविका सहायिका ने अपनी मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में फारबिसगंज आंगनबाड़ी की सेविका सहायिका ने अपनी मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया, धरना प्रदर्शन कर रहे आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका सेविकाओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र कि स्थापना 50वां वर्ष पुरा हो गया लेकिन सेविका सहायिका को अभी तक दैनिक मजदूरी से भी कम मानदेय दिया जाता है.