फारबिसगंज: श्री राम सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव ने कहा- महावीर झंडा शोभायात्रा सभी हनुमान मंदिरों से निकलेगा
श्री राम सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव ने बुधवार को 11 बजे पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा महावीर झंडा शोभायात्रा में सभी हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी. उन्होंने कहा इस को लेकर तैयारियां जोरों पर है. सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी से शोभायात्रा निकलेगी जिसमें पूरे फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के हनुमान मंदिर के श्रद्धालु भाग लेंगे.