कैरो: शीतकालीन अवकाश में भदूवापारा में ग्राम शिक्षा संगम, बच्चों ने पढ़ाई का संकल्प लिया
शीतकालीन अवकाश के दौरान प्राथमिक विद्यालय भदूवापारा के बच्चों के बीच रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे सार्वजनिक अखड़ा स्थल पर ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं बच्चे एक साथ बैठकर प्रतिदिन अध्ययन करने का संकल्प लिए।