कैरो: अखड़ा में मकर संक्रांति मेला 2026 को लेकर बैठक, 14 जनवरी को भव्य पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम की योजना बनी
मकर संक्रांति मेला 14 जनवरी 2026 को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे कैरो प्रखंड के अखड़ा में मंदिर निर्माण सह मेला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता समिति के स्थायी अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी एवं ग्राम प्रधान जयमंगल मुंडा ने की। बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति मेला के बेहतर आयोजन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया