कैरो: कैरो प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई
कैरो प्रखंड में भाजपा के प्रखंड कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर पथ प्रदर्शक, झारखंड निर्माता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।