कैरो: कैरो में बिजली चोरी पर सख्ती, चाल्हो-महुवारी में छापेमारी, सात पर जुर्माना, कैरो थाने में मामला दर्ज
कैरो प्रखंड क्षेत्र में अवैध बिजली चोरी के खिलाफ बुधवार की शाम 4 बजे विद्युत विभाग द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कैरो के सहायक विद्युत अभियंता मो. जीशान अहमद के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल द्वारा की गई।