डिंडौरी: कलेक्टर ने सभी देशी-विदेशी शराब दुकानों में रेट लिस्ट और बारकोड अनिवार्य करने के निर्देश दिए
डिंडौरी कलेक्टर पवन भदौरिया ने आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार जिले के समस्त देशी विदेशी कंपोजिट शराब दुकानों में रेट लिस्ट एवं बारकोड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश जारी किए। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग में सोमवार शाम 6:30 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से शराब विक्रय प्रणाली में पारदर्शिता आएगी ।