डुमरा: सीतामढ़ी जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, आपूर्ति सामान्य: जिला आपूर्ति पदाधिकारी
जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि दोनों ईंधनों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है।