चूरू: जयपुर रोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर का भी किया विरोध
Churu, Churu | Aug 13, 2025 संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को किसानों-मजदूरों ने जयपुर रोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष रामरतन सिहाग व किसान सभा अध्यक्ष इन्द्राजसिंह के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी की।