चूरू: चूरू में नाबालिग से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज
Churu, Churu | Aug 13, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर बुधवार दोपहर 3 बजे जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में एक होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने चूरू महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दूधवाखारा थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 18 साल 3 महीने है। तीन साल पहले उसकी बेटी चूरू के एक कॉलेज में पढ़ती थी।