चूरू: ढोल-नारों के साथ मंत्रलयिक कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट तक निकाली पुकार पद यात्रा, कलेक्टर को सौंपा 5 सूत्री मांग पत्र
Churu, Churu | Aug 13, 2025 चूरू जिलामुख्यालय पर पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों के समर्थन और दमनात्मक कार्यवाहियों के विरोध में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। कर्मचारी चूरू जिला परिषद परिसर में एकत्र हुए और ढोल बजाते, नारेबाजी करते हुए पुकार पद यात्रा के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा।