पिंड्रा: 25 हजार का इनामिया अभियुक्त लुट के 04 हजार रुपये के साथ थाना रामनगर व एसओजी टीम द्वारा गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त योगेश कुमार पाठक उर्फ सोनू पाठक पुत्र सुरेश चन्द्र पाठक नि० ग्राम तेंदुई थाना जंसा जनपद वाराणसी उम्र 38 वर्ष को रेलवे स्टेशन कैण्ट पर प्लेटफार्म नं0 9 की तरफ जाने वाला मार्ग से गिरफ्तार किया गया तथा उक्त मुकदमें से सम्बन्ध 04 हजार रुपये नगद बरामद हुआ।