पिंड्रा: कृषकों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने व कालाबाजारी रोकने के लिए व्यापक छापेमारी की गई
वाराणसी। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम के निर्देशानुसार कृषकों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने तथा उर्वरक गुणवत्ता बनाये रखने, बिक्री केन्द्र पर उपलब्ध स्टाक एवं पी0ओ0एस0 मशीन में प्रदर्शित स्टाक का सत्यापन करने के निमित्त जनपद-व्यापी चेकिंग अभियान मंगलवार को चलाया गया।