पिंड्रा: वाराणसी में नगर निगम ऑफिस के बाहर सपा का धरनाः सीर गोवर्धनपुर में जलजमाव को लेकर हंगामा
वाराणसी में नाली सफाई न होने से जलजमाव की समस्या है। इससे परेशान होकर सपा कार्यकर्ता अमन यादव नगर निगम के भेलूपुर जोन के दुर्गाकुंड स्थित जोनल कार्यालय में धरने पर बैठ गए। इसके बाद अमला हरकत में आया। अधिकारी ने पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं, चार दिन के अंदर अतिक्रमण हटवाकर नाली सफाई कराने का भरोसा देकर धरना समाप्त कराया।