पिंड्रा: वाराणसी में भाई बहन को स्कार्पियो ने मारी टक्कर
वाराणसी के पिंडरा में फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर चौबेपुर मार्ग पर साइकिल से मंगारी पढ़ने जा रहे सगे भाई बहन को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंचकर घायल उत्कर्ष (16), कृति (14) को हॉस्पिटल भेजवाकर स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया।