लालगंज: देवहट गांव में युवक पर चाकू और लाठी-डंडे से हमला, गंभीर रूप से घायल, आरोपियों के खिलाफ थाने में दी गई तहरीर
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवहट गांव में सोमवार की रात करीब 10:00 बजे एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक नेशनल हाईवे स्थित एक दुकान पर गुटका, पान लेने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दुकानदार के पुत्र ने उस पर चाकू और लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।