कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज तरदा एवं सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों की कक्षा ली और उनसे पढ़ाई-लिखाई से जुड़े विषयों पर संवाद किया। कलेक्टर श्री दुदावत ने बच्चों के बीच बैठकर उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सुविधाओं से जुड़े सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh