रामपुर: सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने तीन महिला आरक्षियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया
Rampur, Rampur | Nov 24, 2025 सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के साथ जिले की तीन महिला आरक्षियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। थाना कैमरी की महिला आरक्षी निशा, तथा थाना खजुरिया की महिला आरक्षी गंगा देवी एवं अमृता भूषण को उनकी बीट की उत्तम बीट बुक तैयार करने के लिए प्रोसहित किया।