रामपुर: परिवार नियोजन को लेकर सीएमओ डॉक्टर दीपा सिंह ने अपने कार्यालय से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई
Rampur, Rampur | Nov 24, 2025 रामपुर में परिवार नियोजन को लेकर सीएमओ डॉक्टर दीपा सिंह ने सोमवार की सुबह 11:30 बजे सीएमओ कार्यालय से परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई है। सीएमओ डा.दीपा सिंह ने कहा है जागरूकता के माध्यम से लोग नसबंदी में दिलचस्पी दिखाएंगे ,परिवार नियोजन को समझेंगे यह जागरूकता वाहन गली मोहल्लों कस्बों में जाकर लोगों को निश्चित तौर पर जागरूक करेगा।