रामपुर: सिविल लाइंस थाना आवासीय परिसर में जल्द तैयार होगा खेल का मैदान, मैदान बनाने की कवायद तेज: पुलिस अधीक्षक विद्यासागर
Rampur, Rampur | Nov 24, 2025 सिविल लाइंस थाना आवासीय परिसर में जल्द खेल का मैदान बनकर तैयार हो जाएगा। मैदान बनाने की कवायत तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने सोमवार की दोपहर 1:30 बजे मीडिया से मुखातिब होकर यह बात कही है। साथ ही मैदान का मुआयना करके कहा है, यहां के जो पुलिस परिवार के बच्चे रहते हैं , वह बढ़िया से खेल सकते हैं,उन्हीं के लिए मैदान बनाया जा रहा है ।