भदोही: सुरियावां थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की हुई मौत
सुरियावां थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 42 वर्षीय अजय कुमार की मौत हो गई। बताया गया कि जौनपुर के सिकरारा निवासी अजय दावा लेने बाइक से सुरियावां के बनकट का रहे थे तभी रास्ते में गोपीपुर में बाइक से उनकी टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेस उन्हें सुरियावां सीएचसी ले आई। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।